
हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी में वीर सावरकर की प्रतिमा लगाने को लेकर उपजे विवाद के बीच हिन्दू महासभा ने बड़ी मांग की है, हिन्दू महासभा के नेता स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि, दिल्ली यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर वीर सावरकर विश्वविद्यालय किया जाय।
बेस्ट हिन्दी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, हिन्दू महासभा के नेता स्वामी चक्रपाणि ने शुक्रवार ( 23 अगस्त 2019 ) को न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि – हम सरकारी अधिकारियों से मिलेंगें और दिल्ली विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर सावरकर विश्वविद्यालय रखने का मुद्दा सामने रखेंगे।
गौरतलब है कि, हाल ही में ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में क्रांतिकारी वीर सावरकर की प्रतिमा लगाई थी, लेकिन सावरकर की प्रतिमा पर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने कालिख पोत दी थी। ये मामला राजनितिक तूल पकड़ चुका है, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि, सावरकर का अपमान करने वालों मो चौराहे पर पीटना चाहिए।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source