
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) अगर लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी दिल्ली से बाहर होंगे। मनोज तिवारी दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी इकाई के अध्यक्ष हैं और असम की तरह दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर लागू करने की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) हालांकि किसी राज्य के लिए नहीं है बल्कि यह देश के लिए यानि देश के किसी एक राज्य का नागरिक अगर दूसरे राज्य में रहता है तो उसपर NRC लागू नहीं होता, लेकिन असम में NRC के तहत उन लोगों को देश से बाहर करने की योजना है जो दूसरे देश से आकर दिल्ली में बसे हैं।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मनोज तिवारी और खुद अरविंद केजरीवाल मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले नहीं हैं, मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं जबकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के मूल निवासी हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का यह तर्क कि NRC लागू हुआ तो मनोज तिवारी सबसे पहले बाहर जाएंगे, सही नहीं बैठता
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source