
अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद शहर के अमराई वाडी इलाक़े में एक महिला ने आज एक इमारत की तेरहवीं मंज़िल से छलांग लगादी जिससे इस महिला समेत दो लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ममता ऐच राठी नामी 36 वर्षीय महिला आज सुबह इस इमारत की तेरहवीं मंज़िल से कूद गई जहां वो दस दिन पहले अपने मैके से आई थी। इसी दौरान नीचे खड़ी एक महिला के ऊपर गिरने की वजह से दोनों महिलाओ की मौके पर ही मौत हो गई। बुज़ुर्ग महिला की पहचान इसी इमारत में रहने वाली बाबू भाई गामत 69) के तौर पर हुई है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source