
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज को जेल से रिहा कर दिया गया है, योगेश राज को 10 दिन पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. जमानत का आदेश गुरुवार शाम जेल पहुंचा.
बता दें की उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हिंसा हुई थी. बुलंदशहर हिंसा मामले में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी. इस हिंसा के मुख्य आरोपियों में योगेश राज का नाम शामिल है. घटना के वक्त आरोपी बजरंगदल का जिला संयोजक था. हिंसा के एक महीने बाद जाकर योगेश राज की गिरफ्तारी हो सकी थी. योगेश राज के खिलाफ देशद्रोह का मामला चल रहा है, जिसमें आरोपी को जमानत मिली है.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में आरोपियों पर राजद्रोह की धारा भी लगी है. योगी सरकार ने राजद्रोह की धारा लगाने की अनुमति दी थी. बुलंदशहर के कोतवाली स्याना के गांव चिंगरावठी में गोकशी के बाद हिंसा हुई थी, जिसमें एक युवक और इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source