
बक्सर: बिहार के बक्सर ज़िला में नगर थाना इलाके के सोमेश़्वर स्थान मुहल्ले के नज़दीक आज बदमाशों ने एक प्राईवेट सैक्योरिटी गार्ड का गोलीमार कर क़तल कर दिया।पुलिस सुत्रो ने यहां बताया कि नगर थाना इलाके के बी-बी गंज मुहल्ले के रहने वाले पृथ्वी सिंह 45 वर्षीय मुक़ामी वार्ड पार्षद योगेश राय के बाग़ीचा मैरिज हाल में प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। आज सुबह वो अपनी डयूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमेश़्वर स्थान रूदड में वार्ड पार्षद के घर के नज़दीक ही एक बाईक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गोलीमार दी जिससे वो गंभीर तौर से ज़ख़मी हो गए।
सुत्रो ने बताया कि परिवार ने ज़ख़मी गार्ड को सदर अस्पताल में दाख़िल कराया जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कारतूस बरामद की है। पुलिस मौके पर मिले विभिन्न सुरागों की बुनियाद पर बदमाशों की पहचान की कोशिश कर रही है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source