झारखंड में लड़की को एक व्यक्ति द्वारा चाकू मारने का वीडियो सांप्रदायिक संदेश के साथ वायरल

एक 42 सेकंड का वीडियो क्लिप, जिसमें महिला के गले और दाएँ गाल पर चाकू से चोट का निशान दिखाई दे रहे हैं। उससे कुछ ही दूरी पर महिला को चाकू मारने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया जाता है। महिला वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले से विनती करती है, “भैया प्लीज सोशल मीडिया में मत डालिए” और उसे भीड़ में से कोई इस बात का दिलासा देता है कि वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डाला जाएगा । यह क्लिप झारखंड के रामगढ़ से होने के दावे से फेसबुक और ट्विटर दोनों पर इस संदेश के साथ वायरल है, “भाइयो की सतर्कता ने एक हिन्दू लड़की की जान बचाई।”

साझा संदेश के मुताबिक,“ये घटना है झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू घाटी की जहां हिन्दू भाइयो की सतर्कता ने एक हिन्दू लड़की की जान बचाई। शांतिदूत लड़की को मारने के उद्देश्य से घुमाने ले आया था ।।”

समान दावे को एक उपयोगकर्ता ने अपराधी के नाम नफीस बताया है –“झारखंड के रामगढ़ का निवासी नफ़ीस अपनी हिंदू गर्लफ़्रेंड को घुमाने ले गया था और उसपर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा, आसपास के लोगों की जागरुकता से पकड़ा गया, लेकिन लानत है हिंदू लड़कियों पर जो इनका शिकार बनती हैं.. जागरुक बनो बेवक़ूफ़ नहीं..”

इस घटना के 1:12 मिनट के एक अन्य वीडियो, व्यापक रूप से प्रसारित है जिसमें ‘लव जिहाद’ का दृष्टिकोण दिया गया है –“पिथौरिया घाटी में अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के बहाने लाया था और मर्डर कर रहा था ये लड़का ये हरामी चंदवा का रहने वाला है जरा इसकी जात का पता करें मुझे तो दाल में काला काला नजर आ रहा है कोई बड़ी साजिश रची गई थी लड़की के लिए शायद लव …… का मामला हो सकता है।”

इसी घटना के 28 सेकंड के वीडियो क्लिप के साथ एक संदेश प्रसारित है, जिसमें हिन्दू लड़कियों को सुरक्षित रहने के सुझाव के साथ चेतावनी दी गई है कि –“पिथौरिया घाटी में अपनी गर्लफ्रेंड घुमाने लाया था और मर्डर कर रहा था ये लड़का हिन्दु लड़किया ध्यान से देखो इस वीडियो को कितना घिनौना है यह आदमी .”

सांप्रदायिक घटना नहीं है

यह घटना 15 सितंबर, 2019 की है, जब अरविन्द कुमार नाम के एक शख्श ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को किसी अन्य व्यक्ति से प्रेमप्रसंग होने के शक में उस पर हमला कर दिया था। चंदवा निवासी अरविंद कुमार लड़की से मिलने रांची आया था। वह बाइक लेकर रविवार को रांची आया था़। वो दोनों पतरातू घाटी व डैम घूमने गये थे़, लौटते समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अरविंद ने तेज धूप होने की बात कह कर बाइक को एक पेड़ के पास रोक दी और दोनों पेड़ के छांव में बैठ गए। इसी बीच छात्रा जब तक कुछ समझ पाती अरविंद ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया़। लड़की ने चिल्लाया और वहां से भागने की कोशिश की, वहां से गुज़र रहे लोगों ने कुमार को पकड़ लिया, जिसे बाद में पिठोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को प्रभात खबर और Etv भारत ने प्रकाशित किया था, जो हमें गूगल पर संबधित कीवर्ड्स से ढूंढने पर मिला।

ऑल्ट न्यूज़ ने पिठोरिया पुलिस से संपर्क किया, हमें बताया गया कि अरविंद कुमार की कॉल को नज़रअंदाज़ कर रही थी, इस वजह से कुमार उससे मिलने गया था। गुस्से में उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हमें आगे यह भी बताया कि कि महिला अपराधी के समुदाय की ही थी।

प्रेमी प्रेमिका के बीच झगड़े के बाद प्रेमी ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद लोगों द्वारा उसकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में सांप्रदायिक दृष्टिकोण के साथ प्रसारित है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की घटनाओं को अक्सर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाता है, जिसमें झूठे दावों के साथ मुस्लिम समुदाय को दोषी ठहराया जाता है। इससे पहले भी, पाकिस्तान का वीडियो (1, 2) को भारतीय सोशल मीडिया में समान दावों के साथ साझा किया गया था।

The post झारखंड में लड़की को एक व्यक्ति द्वारा चाकू मारने का वीडियो सांप्रदायिक संदेश के साथ वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading