
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी 23 सितंबर को शाम सात बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, वे 24 सितंबर को दिन के 12 30 बजे से बरियातू पहाड़ी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे इससे पहले दिन के 10 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे और 10़ 30 बजे से वकील, सामाजिक संगठनों और मुस्लिम, दलित व आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि झारखंड में आखिर किसके लिए चुनाव प्रचार करेंगे ओवैसी? या वे अपनी पार्टी से कोई उम्मीदवार खड़ा करेंगे?
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source