जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक इंजीनियर रशीद, टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक इंजीनियर रशीद, टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार

टेरर फंडिंग मामले में उत्तरी कश्मीर के लंगेट के पूर्व विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया है। रशीद मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से जुड़े पहले नेता हैं, जिन्हे एनआईए ने गिरफ्तार किया है।

2017 के टेरर फंडिंग मामले में उनसे पहले ही पूछताछ हो चुकी है। पिछले सप्ताह उन्हे समन जारी किया गया था। एनआईए से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस वजह से हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करना जरूरी हो गया है।

आतंकियों तथा अलगाववादियों को धन की आपूर्ति किए जाने के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार कारोबारी जहूर वटाली ने पूछताछ के दौरान रशीद का नाम लिया था। टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए ने आतंकी संगठनों तथा कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading