गोवा में भारतीय नौसेना का मिग-21के लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

भारतीय नौसेना का मिग-21के लड़ाकू विमान रविवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है। समय रहते विमान के पायलट सुरक्षित तरीके से विमान से इजेक्ट होने में कामयाब रहे है। हादसे की वजह क्या इस बात की खबर नहीं मिल पाई है। हादसे की जांच के लिए एक इंक्वायरी का गठन कर दिया गया है।

हादसे के बाद नौसेना ने एक बयान जारी कर कहा, “एक मिग-29के विमान अपनी रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान 10:30 बजे के आसपास गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के पायलट सुरक्षित निकल गए थे। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

इससे तीन महीने पहले भी एक और मिग 29के दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गोवा के एक गांव में गिरा था। ट्रेनिंग के लिए रवाना मिग-29के लड़ाकू विमान भी उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विममान में सवार दोनों पायलट बच गए थे। हादसे के बाद बयान जारी कर नौसेना ने कहा था कि मिग-29के ट्रेनर विमान के इंजन में आग लग गई थी।

اپنی رائے یہاں لکھیں