क्यूबा ने संयुक्त राष्ट्र में डोनाल्ड ट्रंप को बताया घटिया !

क्यूबा ने संयुक्त राष्ट्र में डोनाल्ड ट्रंप को बताया घटिया !

क्यूबा ने संयुक्त राष्ट्र में अपने तथा वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की मौजूदा सरकार के खिलाफ वॉशिंगटन की सख्त नीतियों की कड़ी आलोचना की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार को घटिया और वीभत्स बताया है। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सरकार ने पिछले साल क्यूबा के खिलाफ दुश्मनी और घेराबंदी के लिए अपने प्रयास बढ़ा दिए हैं।

रोड्रिगेज ने ट्रंप सरकार के हालिया कदमों की निंदा करते हुए कहा, “ट्रंप सरकार ने विदेश व्यापार पर और बाधाएं लागू कर दी हैं और शेष विश्व से हमारे बैंकिंग वित्तीय रिश्तों का दमन बढ़ा दिया है।” उन्होंने कहा, “अमेरिका ने वहां रह रहे क्यूबा वासियों का उनके घर से संपर्क और संबंध रोक दिए हैं।”

क्यूबा ने अमेरिका पर पिछले कुछ महीनों में ईंधन ढोने वाली कंपनियों, देशों के साथ-साथ ढुलाई और बीमा कंपनियों को धमकी देकर उसकी ईंधन आपूर्ति रोकने के लिए आपराधिक कदम उठाने भी शुरू करने का आरोप लगाया है।

रोड्रिगेज ने अमेरिका के एक हालिया कदम के बारे में बताया, “अमेरिक ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी नेता राउल कास्त्रो पर मानवाधिकारों का हनन करने का आरोप लगाकर उन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں