VIDEO: यमन हूती विद्रोहियों ने 500 सऊदी अरब सैनिकों को मारने का दावा किया

VIDEO: यमन हूती विद्रोहियों ने 500 सऊदी अरब सैनिकों को मारने का दावा किया

“हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने कहा, ‘सऊदी हमलों के जवाब में किया गया यह हमारा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन था। दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है”

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए सऊदी अरब के कम से कम 500 सैनिकों को मार डाला है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सऊदी अरब की सेना के 3 ब्रिगेड ने सरेंडर भी किया है, जिनमें हजारों सैनिक शामिल हैं।

अपने इस दावे के समर्थन में विद्रोहियों ने वीडियो भी जारी किया, हालांकि उससे उनके दावे की पुष्टि कर पाना मुश्किल है। आपको बता दें कि हूती विद्रोहियों ने ही हाल में सऊदी अरब की सबसे बड़ी ऑइल कंपनी अरामको के प्लांट्स पर हुए ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी भी ली थी।

आपको बता दें कि हूती विद्रोहियों के इस सनसनीखेज दावे पर अभी तक सऊदी अरब की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यमन के हूती विद्रोहियों के मुताबिक, उन्होंने लड़ाई में सऊदी अरब के 500 सैनिकों को मार गिराया, और साथ ही 2000 सैनिकों को बंदी बना लिया है।

विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी सेना की गई गाड़ियों पर भी कब्जा जमा लिया है। विद्रोहियों ने ये दावे रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने वीडियो भी जारी किए, हालांकि उनसे विद्रोहियों के दावे की पुष्टि कर पाना मुश्किल था।

हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम ने कहा, ‘सऊदी हमलों के जवाब में किया गया यह हमारा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन था। दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है।

हमने एक बड़े इलाके को कुछ ही दिनों में उनके कब्जे से आजाद करा लिया है।’ सलाम ने दावा किया कि जंग के मैदान में अभी भी सऊदी के कई सैनिकों की लाशें पड़ी हैं, और वहां कुछ सैनिक घायल अवस्था में भी हैं।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के पास जंग से पीछे हटने के सिवाय और कोई चारा नहीं है। सलाम ने कहा कि यदि सऊदी पीछे हटते हैं तो हूती विद्रोही अपने हमले रोक देंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading