यूपी के मंत्री की अजीबोगरीब सलाह, बोले- जनता ‘कम खाएं प्याज’ !

यूपी के मंत्री की अजीबोगरीब सलाह, बोले- जनता ‘कम खाएं प्याज’ !

हरदोई के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने जनता को कुछ समय के लिए प्याज कम खाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से फसल खराब हो गई है। इसीलिए यह महंगा हो गया है। जल्द ही इसके दाम में कमी आ जाएगी।

निरीक्षण के बाद बाजार में बढ़ती महंगाई के बारे में सवाल किया गया तो  मंत्री ने कहा कि बारिश व फसल खराबी से प्याज की कीमतों में वृद्धि हुई है। मुझे नही लगता कि एक परिवार में 50 से 100 ग्राम से ज्यादा का उपयोग प्याज का छौंका लगाने में किया जाता है। इसलिए मैं तो जनता से यही कहूंगा कि कुछ दिन के लिए प्याज कम खाएं।

उन्होंने कहा कि खाने पीने की 100 चीजे होती हैं। उनमें से आजकल बाकी चीजें सही चल रही हैं। प्याज की महंगाई से हरदोईवासी भी जूझ रहे हैं। 60 से 70 रुपये किलो के भाव प्याज बिक रहा है। सलाद में प्याज की कहीं मात्रा घट गई है तो कहीं वह गायब हो गया है। चाट के ठेलों पर तो प्याज मिलना ही बंद हो गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں