कुर्द लड़ाकों ने दी चेतावनी, कहा- ‘तुर्की ने हमला नहीं रोका तो..?’

कुर्द लड़ाकों ने दी चेतावनी, कहा- ‘तुर्की ने हमला नहीं रोका तो..?’

उत्तरी सीरिया में कुर्द मिलीशिया एसडीएफ़ के एक कमांडर ने धमकी की दी है कि अगर तुर्की ने कुर्दों पर हमले जारी रखे तो वह अपनी जेलों में बंद दाइश के हज़ारों आतंकवादियों को आज़ाद कर देंगे।

कुर्द कमांडर मज़लूम अब्दी ने कहा, पूर्वोत्तर सीरिया पर तुर्की की सैन्य चढ़ाई के बाद दाइश के आतंकवादियों को क़ैद में रखना अब उनकी प्राथमिकता नहीं है, बल्कि उनकी प्राथमिकता विदेशी हमलावर का मुक़ाबला करना है।

उन्होंने कहा कि हमारी जेलों में बंद दाइश के 12 हज़ार आतंकवादी किसी टाइम बम की तरह हैं, जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और वह किसी भी वक़्त फट सकता है।

अब्दी का कहना था कि अमरीका ने कुर्दों के साथ विश्वासघात किया है और वह तुर्की के साथ मिला हुआ है, इसलिए कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के उत्तरी सीरिया से अपने सैनिकों के निकालने के बाद ही तुर्की ने कुर्दों के ख़िलाफ़ सैन्य ऑप्रेशन शुरू किया है।

कुर्द मिलीशिया कमांडर का कहना था कि वह उत्तरी सीरिया में कुर्दों के निंयत्रण वाले इलाक़ों में सीरियाई सैनिकों के प्रवेश का स्वागत करेंगे, लेकिन इस शर्त के साथ कि दमिश्क़ सरकार कुर्दों की स्वायतता को बाक़ी रखे और कुर्द लड़ाकों को सेना में शामिल कर ले।

इस बीच तुर्की ने दावा किया है कि उत्तरी सीरिया में उसके समर्थक लड़ाकों ने रास अल-ऐन के अल-सीनिया इलाक़े पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

तुर्क सेना के ज़मीनी और हवाई हमलों के बाद तुर्की समर्थक सशस्त्र विद्रोहियों ने उत्तरी सीरिया में एम-4 हाईवे के कुछ भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, तुर्क सेना का कहना है कि बुधवार को पूर्वोत्त सीरिया में सैन्य ऑप्रेशन शुरू होने के बाद से अब तक 399 कुर्द लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया गया है, उनमें से 73 की मौत पिछले आठ घंटो में हुई है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने 3 तुर्क सैनिकों के मारे जाने और 3 अन्य के घायल होने की बात भी स्वीकार की है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں