
अमरीकी राष्ट्रपति ने यह भी स्वीकार किया कि मध्य पूर्व वर्तमान समय में, इराक़ पर अमरीकी चढ़ाई से पहले की तुलना में अधिक असुरक्षित व अशांत है।
Trump last night: "The single greatest mistake our country made in its history was going into the quicksand of the Middle East … We are going to bring our soldiers back home."
Today: "Pentagon to deploy nearly 2,000 troops to Saudi Arabia to boost defenses against Iran" pic.twitter.com/C0LqX6AFlj
— DNC War Room (@DNCWarRoom) October 11, 2019
अमरीकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि अमरीका की सब से बड़ी गलती, मध्य पूर्व के युद्ध में शामिल होना है। डोनाल्ड ट्रम्प ने एक सम्मेलन में कहा कि अमरीका ने पश्चिमी एशिया में 8 ट्रिलियन डॅालर खर्च किया और अपने हज़ारों सैनिकों की जान गवां दी जबकि दूसरे पक्ष के कई लाख लोग मारे गये, अमरीका की सब से बड़ी गलती मध्य पूर्व में जाकर युद्ध करना है।
'Mr. Kurd' says Trump has abandoned US allies in Middle East https://t.co/ED43GEgqUB pic.twitter.com/3SKOnuT2Rf
— KSNV News 3 (@News3LV) October 10, 2019
अमरीकी राष्ट्रपति ने यह भी स्वीकार किया कि मध्य पूर्व वर्तमान समय में, इराक़ पर अमरीकी चढ़ाई से पहले की तुलना में अधिक असुरक्षित व अशांत है।
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, ट्रम्प ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम सीरिया में 10 बरसों तक रहे हैं और अब हम कभी न खत्म होने वाले युद्ध के चक्र से अपने सैनिकों को बाहर निकाल रहे हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति ने उत्तरी सीरिया पर तुर्की के हमले के बारे में कहा कि हम से मांग की गयी कि हम सीरिया में कुर्दों के साथ मिल कर तुर्की से युद्ध करें लेकिन हम ने कहा कि हम एक पक्ष के खिलाफ किसी दूसरे पक्ष का समर्थन नहीं करेेंगे, हम ने कुर्दों की मदद की है और उन्हें काफी धन दिया है और अब वह अपनी भूमि की रक्षा कर रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है।
याद रहे तुर्की ने अमरीका के ग्रीन सिगनल के बाद गत 9 अक्तूबर को आतंकवादियों से मुक़ाबले के बहाने उत्तरी सीरिया पर धावा बोल दिया है जो अब तक जारी है। तुर्की की इस कार्यवाही की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। तुर्की के इस हमले में अब तक कई सौ लोग मारे जा चुके हैं
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source