किंग खान इज़ बैक: शाहरुख की अगली फिल्म का ऐलान!

किंग खान इज़ बैक: शाहरुख की अगली फिल्म का ऐलान!

शाहरुख खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। शाहरुख खान ने एक स्टाइलिश कॉमिक एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन की है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरु होगी।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, राज निदीमोरू और कृष्णा डीके भारतीय अमेरिकी निर्देशक, प्रोड्यूसर और लेखक हैं। दोनों की फिल्म स्त्री बड़ी हिट साबित हुई है। राज और कृष्णा ने शोर इन द सिटी, हैप्पी एंडिंग और गो गोवा गॉन जैसी फिल्में दी हैं।

शाहरुख खान के अगले प्रोजेक्ट की खबर से उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं, किंग इज बैक। वहीं कई फैंस ने लिखा कि वह शाहरुख की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइडेट हैं।

वे जल्द से जल्द इस फिल्म की रिलीज की मांग कर रहे हैं। वहीं शाहरुख खान की इस फिल्म की बात करें तो इसे शाहरुख राज और डीके के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म भारत और विदेश में शूट होगी।

वहीं एक इंटरनेशनल स्टंट क्रू फिल्म का एक्शन डिजाइन करेगा। राज और डीके फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जल्द ही शूटिंग लोकेशन, कास्ट, फीमेल लीड, क्रू और टेक्निकल टीम को तय कर लिया जाएगा।

फिल्म की नाम अभी तय नहीं है और इसे 2021 तक रिलीज करने की योजना है। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इससे पहले जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। साल 2018 में आई जीरो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद से किंग खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और वह किसी फिल्म की शूटिंग भी नहीं कर रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading