
काग़ज़ नगर: तेलंगाना के काग़ज़ नगर में क़बाइली किसानों के हाथों ज़ख़मी होने वाली फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर अनीता के ख़िलाफ़ भी केस दर्ज हुआ है पिछले रविवार को काग़ज़ नगर के एक जंगलाती इलाक़े में एक ज़मीन को तहवील में लेने की कोशिश के दौरान टी आर एस लीडर कृष्णा राव की नेतृत्व में कुछ क़बाइली किसानों ने अनीता और वन विभाग के कर्मचरियों पर लाठियों से हमला करते हुए ज़ख़मी कर दिया था इस मामले में 16 हमलावरों के ख़िलाफ़ विभिन्न धारा के तहत केस दर्ज हुआ था घटना के ठीक एक हफ़्ते के बाद पुलिस ने स्थानीय क़बाइली महिला सरोजा की शिकायत पर फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर अनीता के साथ अन्य 15 कर्मचारियो के ख़िलाफ़ एससी, एसटी अत्याचार के धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source