कश्मीर मामले को हिन्दू बहुल क्षेत्रों में जाकर समझायेंगे इमरान ख़ान!

कश्मीर मामले को हिन्दू बहुल क्षेत्रों में जाकर समझायेंगे इमरान ख़ान!

जम्मू एवं कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले से बौखलाए पाकिस्तानी शासक अपनी बात उठाने के लिए हर तरह के पैंतरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसी की ताजा कड़ी में प्रधानमंत्री इमरान खान ने तय किया है कि वह पाकिस्तान के हिंदू समुदाय व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की जनसभा को संबोधित करेंगे और उन्हें कश्मीर पर अपने रुख से अवगत कराएंगे। इसे अल्पसंख्यक समुदायों के साथ एकजुटता के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है।

‘रोजनामा पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान सिंध में हिंदुओं की अच्छी आबादी वाले इलाके उमरकोट का 31 अगस्त को दौरा करेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान सिंध में बसने वाले हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति एकजुटता जताने के लिए 31 अगस्त को उमरकोट का दौरा करेंगे और वहां के प्रसिद्ध शिव महादेव मंदिर के करीब स्थित मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

माना जा रहा है कि वह इस शिव मंदिर भी जाएंगे। इस सभा में हिंदू समुदाय के सदस्यों व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्य बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading