पश्चिम बंगाल में जन्माष्टमी के अवसर पर भीड़….?

पश्चिम बंगाल में जन्माष्टमी के अवसर पर भीड़….?

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में जन्‍माष्‍टमी के मौके पर बड़ा हादसा घट गया। 24 परगना के कछुआ के एक मंदिर में जन्‍माष्‍टमी का पर्व मनाया जा रहा था।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इस मौके पर वहां भीड़ पर एक दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्‍य लोग घायल हो गए। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने मृतकों के परिवार के लिए 5 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया है।

इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख और मामूली रूप से घायल होने वालों कों 50 हजार रुपए के जुर्माने की घोषणा की गई है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں