
अनुच्छेद-370 पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अनुच्छेद-370 को खत्म करने के भारत के फैसले से पाकिस्तान तिलमिला उठा है।
इस मुद्दे पर अपनी संसद में पूरी तरह घिर चुके पीएम इमरान खान इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की एक और बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, इस बैठक में भारत के फैसले को लेकर बातचीत संभव है। पाकिस्तान मीडिया जियो न्यूज ने इस ख़बर की पुष्टि की है। भारत के आर्टिकल 370 पर लिए गए फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के इस कदम का मुकाबला करने के लिए सभी संभावित विकल्पों का इस्तेमाल करेगा।पाकिस्तान के अगले कदम पर भारत की पैनी नजर बनी हुई है।
इससे पहले पाकिस्तान में भारत के आंतरिक मामले को लेकर संयुक्त सत्र बुलाया गया। इस दौरान पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने भारत के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। इमरान खान ने कहा कि वो भारत के इस कदम का कड़ा विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे। इमरान खान ने यहां तक कह दिया कि भारत के इस कदम से कश्मीर में हालात और खराब होंगे।
भारत के इस फैसले से इमरान खान इतने आग बबूला हो उठे कि उन्होंने यहां तक कह डाला कि अनुच्छेद-370 से छेड़छाड़ करके पुलवामा जैसे और हमलों को न्यौता दिया है। इमरान खान ने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर पर हुए युद्ध का पूरी दुनिया के लिए गंभीर परिणाम होंगे।
हम इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे। हालांकि, इस दौरान उनके बोल बिगड़ गए और उन्होंने कह दिया कि भारत के इस कदम से कश्मीर में हालात और खराब होंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अनुच्छेद 370 के साथ छेड़छाड़ करके भारत ने और पुलवामा जैसे हमलो को न्योता दे दिया है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source