कल सुबह 10:30 आयेगा बाबरी- मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला!

कल सुबह 10:30 आयेगा बाबरी- मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला!

अयोध्या विवाद पर कल सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा था कि दोनों पक्ष जल्द सुनवाई पूरी कर लें। इस फैले को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सुप्रीम कोर्ट कल सुबह 10:30 बजे फैसला सुनाएगा।

बता दें कि अयोध्या मामले के फैसले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक सामान्य सलाह दी गई है।

उच्चतम न्यायालय राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में शनिवार को फैसला सुनायेगा। प्रधान न्यायासधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ , न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे यह फैसला सुनायेगी।

संविधान पीठ ने 16 अक्ट्रबर को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। पीठ ने छह अगस्त से लगातार 40 दिन इस मामले में सुनवाई की।

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर यूपी सरकार ने 9 से 11 नवंबर तक सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षा संस्थानों, ट्रेनिंग सेंटर्स को बंद रखने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लखनऊ में आज फ्लैग मार्च किया गया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading