कर्नाटक निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने जीती सबसे ज्यादा सीटे

कर्नाटक निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने जीती सबसे ज्यादा सीटे

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनावों से पहले बीजेपी के लिए एक बुरी खबर है। गुरुवार को कर्नाटक शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम घोषित हो गए। लोकल बॉडी इलेक्शन में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। 418 सीटों पर हुआ चुनाव में कांग्रेस ने 151 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं तीसरे स्थान पर जेडीएस रही। जेडीएस के खाते में 63 सीटें आईं हैं।

राज्य के नौ जिलों के शहर नगर परिषद और टाउन नगर परिषद सहित कुल 14 शहरी स्थानीय निकाय 12 नवंबर को चुनावों में गए थे। जनता दल (सेक्युलर) ने 63 वार्डों में जीत हासिल की, और केवल चिक्काबल्लापुरा जिले में कांग्रेस और भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। शहरी स्थानीय निकाय में जेडीएस ने बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि बीजेपी को मंगलुरु सीटी कॉरपॉरेशन(एमएमसी) में शानदार प्रर्दशन किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading