एसबीआई को पहली तिमाही में 2312 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध लाभ

एसबीआई को पहली तिमाही में 2312 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध लाभ

मुंबई: देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसे 2,312 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में बैंक को 4,876 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एसबीआई के शुद्ध लाभ में 176 फीसदी का इजाफा हुआ। वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान एसबीआई को 838.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

आलोच्य तिमाही में एसबीआई के परिचालन लाभ में बीते वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 10.63 फीसदी की वृद्धि हुई।

बैंक की शुद्ध ब्याज मार्जिन में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3.01 फीसदी वृद्धि हुई।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) का अनुपात 7.53 फीसदी रहा, जोकि पिछले साल के मुकाबले 316 आधार अंक कम है। जीएनपीए में न सिर्फ पिछले साल के मुकाबले कमी आई है, बल्कि क्रमागत तिमाही के आधार इसमें गिरावट दर्ज की गई है।

बैंक का शुद्ध एनपीए (एनएनपीए) अनुपात 3.07 फीसदी रहा, जोकि पिछले साल के मुकाबले 222 आधार अंक कम है। एनएनपीए भी क्रमागत तिमाही और पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले घटा है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading