एक मार्च से सड़क से लेकर बैंक तक होंगे कई बड़े बदलाव, आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

अगले महीने की पहली तारीख से कई बदलाव होने जा रहे हैं। इस बदलाव का असर सीधे तौर आपकी जिंदगी पर भी पड़ने वाले है। इन बदलाव के बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। 1 मार्च से बैंकिंग से लेकर सड़कों तक के कई सारे नियमों में बदलाव होने वाला है। दरअसल एक मार्च से HDFC बैंक का पुराना एप नहीं काम नहीं करेगा। वहीं केवाईसी नहीं कराने वाले स्टेट बैंक के ग्राहगकों की भी परेशानी बढ़ने वाली है। 1 मार्च से ही फास्टैग से संबंधित नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव आपके जीवन पर सीधा असर डालेंगे। 1

सबसे पहले बात बैंकों की। अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं और बैंक का ऐप इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर अगाह किया है कि वे गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से बैंक का नया मोबाइल एप डाउनलोड कर लें। क्योंकि मार्च 2020 से पुराने वर्जन वाला मोबाइल एप काम नहीं करेगा। यानी आपको हर हाल में 29 फरवरी से पहले अपने एप को अपडेट करना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं कि तो पुराने वर्जन से आप पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। बता दें इससे पहले मोबाइल एप में कई तकनीकी खराबी आई थी, जिससे यूजर्स को पैसे भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इतना ही नहीं कुछ बैंकों के एटीएम से अब 2000 रुपए के नोट भी नहीं निकलेंगे। इंडियन बैंक अपने एटीएम में से 2000 रुपए के नोट रखने वाले कैसेट्स हटाने जा रहा है। जिसकी वजह से इस बैंक के एटीएम से 2000 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे। इसकी जगह एटीएम में 200 रुपए के नोट डाले जाएंगे। हालांकि इस बैंक के शाखाओं में जाकर 2000 रुपए के नोट की निकासी की जा सकती है।

वहीं देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के 29 फरवरी तक केवाईसी पूरा कराने को कहा है। ऐसे में अगर आपका खाता भी एसबीआई में है तो अपना केवाईसी करा लें, नही तो आप अपने खाते से निकासी नहीं कर पाएंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक राहत भरी खबर दी है। अगर आपने अब तक फास्टैग नहीं लिया है तो आपके पास 29 फरवरी तक इसे फ्री में पाने का मौका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 29 फरवरी तक फास्टैग फ्री में देने का फैसला किया है। इससे पहले NHAI ने 22 नवंबर से 15 दिसंबर 2019 तक फ्री में एनएचएआई फास्टैग दिए थे।

केंद्र सरकार ने देश के 527 से ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया है। एनएचएआई ने 15-29 फरवरी 2020 तक एनएचएआई फास्टैग से 100 रुपये का शुल्क हटाने का फैसला किया है, हालांकि पहले से लागू सिक्योरिटी डिपॉजिट और फास्टैग वॉलेट में मिनिमम बैलेंस अमाउंट अपरिवर्तित रहेगा।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading