उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में CAA विरोधी प्रदर्शन स्थल को पुलिस ने कराया खाली

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रशासन ने शनिवार को जीवनगढ़ में क्वारसी बाईपास अनूप शहर मार्ग पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक हफ्ते पहले पुलिसकर्मियों से उनकी हिंसा भड़कने के अगले दिन से सड़क को बंद कर रखा था। हिंसा में आठ लोग घायल हो गए थे।

सड़क पर से टेंट और बेरिकेड हटा दिए गए थे और महिला प्रदर्शनकारियों ने भी रास्ता साफ कर दिया था, लेकिन वे मौके पर फिर इकट्ठे हो गए। बाद में सभी प्रदर्शनकारियों को स्थानीय सामुदायिक नेताओं ने क्षेत्र खाली करने के लिए मना लिया था और उन्होंने खुद ही मार्ग खाली कर दिया था।

जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी कुछ स्थानीय मांगों के साथ एक ज्ञापन देना चाहते थे। इनमें प्रदर्शन खत्म करने की स्थिति में शोषण नहीं करने का आश्वासन और रविवार रात हिंसा में घायलों को आर्थिक मदद की मांगें थीं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार करेगा। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने कहा कि पुलिस किसी को भी शहर की कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ नहीं करने देगी। इस बीच अलीगढ़ में लगभग एक हफ्ते से बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading