
बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने ईरान को आरामको तेल प्रतिष्ठान पर हमलों का ज़िम्मेदार क़रार दिया
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार के विदेशमंत्री ख़ालिद बिन अहमद आले ख़लीफ़ा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की बैठक में ईरान पर निराधार आरोप लगाते हुए कहा कि सऊदी तेल प्रतिष्ठानों के विरुद्ध यमनियों के ड्रोन हमलों के पीछे तेहरान का हाथ है।
Saudi Arabia's MBS: War with Iran would collapse global economy https://t.co/i1G3Sh5hiN
— Al Jazeera English (@AJEnglish) September 30, 2019
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, बहरैन के विदेशमंत्री ने अपने हास्यापद बयान में ईरान पर आतंकवाद के समर्थन करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ईरान, अरब दशों के मामलों में हस्तक्षेप करता है।
Prime Minister Benjamin Netanyahu:
Britain, France and Germany have said that Iran is responsible for the recent attack on Saudi Arabia.Let me say on behalf of Israel, very simply: Iran did it. A to Z. pic.twitter.com/Udi3YMneqp
— PM of Israel (@IsraeliPM) September 24, 2019
उधर इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के विरुद्ध आले ख़लीफ़ा शासन के निराधार दावों का जवाब देते हुए कहा कि बहरैनी सरकार अपनी करतूतों की ज़िम्मेदारी निरंतर दूसरों पर डालने और पड़ोसियों पर आरोप लगाने के बजाए अपने देश के विरोधी राजनैतिक गुटों के नेताओं के साथ वार्ता शुरु करने के लिए विश्व समुदाय की ओर से बारम्बार की जाने वाली नसीहतों पर अमल करे और उनका सकारात्मक जवाब दे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source