इस वीडियो की वजह से दिल्ली में भड़की हिंसा? फेसबुक पर लाइव आकर महिला बोली- ‘मरो या मार डालो, जो भी आए काट डालो’

दिल्ली हिंसा को नेताओं के जहरीले बोल का परिणाम माना जा रहा है। इस हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव के दौरान कथित तौर पर लोगों को भड़काने के आरोप लगे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण की वजह से ही दिल्ली में दंगे भड़के। इसी बीच सोशल मीडिया पर जहरीले बोल वाले एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला हिंसा करने की बात कर रही है। वीडियो में महिला को मारने और काटने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। महिला का नाम रागिनी तिवारी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रागिनी ने यह वीडियो घटनास्थल पर खड़े हो कर ही फेसबुक पर लाइव किए थे। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

वायरल वीडियो में महिला कह रही है, “दिल्ली पुलिस लठ्ठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। मोटे-मोटे लठ्ठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। जरूरत पड़ी तो हमें बुलाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। अरे क्या हुआ, जो भी गद्दार है, उसे काट डालो-काट डालो। बहुत हुआ सनातन पर वार, अब नहीं सहेंगे वार। आर-पार की लड़ाई, सभी सनातनियों बाहर आओ। मरो या मार डालो। बाद में देखी जाएगी। जो खून अब न खौला, खून नहीं वो पानी है।”


यह महिला एक और वीडियो में कह रही है, “पूरा रोड हमने जाम किया है। बहुत शौक है न शाहीन बाग बनाने का। अब देख शाहीन बाग किसे कहते हैं। सेकुलरों तुम्हें शर्म आनी चाहिए। तुम्हारे धर्म पर खतरा है, राष्ट्र पर खतरा, लेकिन तुम्हें होश नहीं है। डूब के मर जाओ। सभी सनातनी दिल्ली के भाइयों-बहनों मौजपुर, बाबरपुर मेट्रो स्टेशन जल्दी से जल्दी पहुंचें। यहां हम लोग एक जुट हो कर जाफराबाद के विरोध में रोड जाम करेंगे।”

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading