आतंकवाद इस्लाम के लिए भी चुनौती है मोदी ने दुनिया को अहसास कराया- मुख्तार अब्बास नकवी

आतंकवाद इस्लाम के लिए भी चुनौती है मोदी ने दुनिया को अहसास कराया- मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को अहसास दिलाया कि आतंकवाद किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व, इंसानियत और इस्लाम के लिए चुनौती है।

उन्होंने यहां ‘‘पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 114वें वार्षिक सम्मेलन’’ में यह भी कहा कि 2014 से पहले यह प्रचारित किया जा रहा था कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से इस्लामिक देशों के साथ भारत के रिश्ते खराब हो जाएंगे, लेकिन उनके सशक्त नेतृत्व का यह प्रमाण है कि सऊदी अरब, यूएई और बहरीन तथा कई अन्य इस्लामी देशों ने उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है।

नकवी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह पहला मौका है कि किसी भी नेता ने दुनिया को यह अहसास दिलाया कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुने हुए नेता हैं।
उन्होंने पूरी दुनिया को यह अहसास कराया कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र और एक जीवंत लोकतंत्र है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को अहसास कराया कि आतंकवाद किसी एक देश के लिए समस्या या किसी एक देश के लिए चुनौती नहीं है, बल्कि आतंकवाद दुनिया के लिए चुनौती है, इंसानियत के लिए चुनौती और आतंकवाद इस्लाम के लिए भी चुनौती है।
’’उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को इस्लाम के साथ जोड़कर अपनी आतंकवाद की फैक्टरी का बचाव करने की कोशिश की और वह पूरी तरह बेनकाब हुए।’’ नकवी ने यह कहा कि कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जमीन से जुडी और ज़मीर पर खड़ी सरकार का  समावेशी-सर्वस्पर्शी विकास ही राष्ट्रनीति  है।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading