आज ईडी के दफ्तर जाएंगे शरद पवार, धारा 144 लागू

आज ईडी के दफ्तर जाएंगे शरद पवार, धारा 144 लागू

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार शुक्रवार को बैलार्ड एस्टेट स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश होंगे। शरद पवार ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे ईडी के दफ्तर के सामने न जुटें। हालांकि उनके पोते रोहित पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पेश के दिन मुंबई में जुटने की अपील की है। लिहाजा हंगामे के आसार देखते हुए ईडी दफ्तर के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

पवार ने बुधवार को कहा था कि वह महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के संबंध में अपने खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे। हालांकि, ईडी ने मामले में पवार या किसी अन्य को अब तक तलब नहीं किया है।

वहीं, शरद पवार ने कहा कि हम संविधान का आदर करने वाले लोग हैं, इसलिए पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ जांच में मदद करें। इसलिए किसी भी तरह का ऐसा कोई काम न करें, जिससे लोगों को दिक्कत हो।

एनसीपी कार्यकर्ताओं से अपील- ईडी ऑफिस के बाहर ना इकट्ठा हों

पवार ने एक के बाद एक करके तीन ट्वीट किए और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो कुछ भी ऐसा न करें जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा, ‘मैं कल यानी शुक्रवार को दोपहर दो बजे मुबई के बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय जाउंगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं एनसीपी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से ईडी कार्यालय परिसर के पास जमा नहीं होने की अपील करता हूं। संविधान का सम्मान करने और संस्थाओं का आदर करने की हमारी परंपरा को ध्यान में रखते हुए मैं आपसे, पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों का सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।’

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि ईडी ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाला मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार, उनके भतीजे अजीत पवार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। ईडी के अनुसार धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के तुल्य मानी जाने वाली प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है। यह मामला मुंबई पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया है जिसमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष, महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और सहकारी बैंक के 70 पूर्व पदाधिकारियों का नाम है। यह केस ऐसे समय दर्ज किया गया है जब राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading