अमेरिका के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, 26 घायल

अमेरिका के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, 26 घायल

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सीएनएन ने अल पासो के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ ओलिविया जीपेडा के हवाले से बताया कि मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई. तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 21 साल के एक व्यक्ति ने शॉपिंग मॉल में रायफल से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद इस व्यक्ति के सरेंडर किए जाने की भी खबर है.

स्थानीय केटीएसएम9 समाचार चैनल ने पहले 18 लोगों को गोली लगने की खबर दी थी, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए. घटना के कुछ देर बाद टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के हवाले से कहा गया कि शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की इस घटना में 20 लोगों की जान चली गई है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं. एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से जारी खबर में कहा गया है कि जांच एजेंसियां घटना के पीछे नस्ली हिंसा या अन्य आशंकाओं की पड़ताल कर रही है.

इधर, टेक्‍सास में हुई गोलीबारी पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. उन्‍होंने लिखा है कि टेक्‍सास के अल पासो में खतरनाक गोलीबारी हुई है. रिपोर्ट काफी खराब हैं. कई लोगों की मौत हुई है. हम प्रांतीय और स्‍थानीय प्रशासन के साथ काम कर रहे हैं. घटना के संबंध में टेक्सास के गवर्नर से भी बात की है. भगवान आप सबके साथ है. बता दें कि इससे पहले कैलिफोर्निया में 28 जुलाई को भी ऐसी ही गोलीबारी की घटना हुई थी. इसमें 4 लोग मारे गए थे, जबकि 15 लोग घायल हुए थे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading