अब आधार में अपडेट्स के लिए लगेंगे इतने शुल्क!

अब आधार में अपडेट्स के लिए लगेंगे इतने शुल्क!

अब आपको अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव कराना होगा तो इसके लिए आपको पहले से ज्यादे पैसे चुकाने होंगे। UIDAI की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपने आधार कार्ड में अड्रेस, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक्स में कोई बदलाव कराता है तो उससे नई कीमत वसूली जाएगी।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, जारी सर्कुलर के अनुसार, अब नाम, अड्रेस, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर में बदलाव कराने पर 50 रुपये देने होंगे। पहले इसके लिए 25 रुपये देने पड़ते थे। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। इसके अलावा फोटोग्राफ, फिंगरप्रिंट्स और आईरिस के बदलाव पर भी 50 रुपये चुकाना होगा।

अगर कोई व्यक्ति UIDAI की वेबसाइट से अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट करता है तो इसके लिए उसे कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके अलावा अगर आधार सेंटर से कोई अपडेट होता है तो इसके लिए चार्ज लगेगा। अगर UIDAI की वेबसाइट से आधार कार्ड को रीप्रिंट किया जाता है तो इसके लिए भी चार्ज देना होगा।

आधार कार्ड रीप्रिंट कराने पर इसके लिए 50 रुपये चुकाने होंगे। इसमें कार्ड का प्रिंट, स्पीड पोस्ट का खर्च और जीएसटी भी शामिल है। इसके लिए आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। आप चाहें तो नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI के जरिये पेमेंट कर सकते हैं।

अगर आप पहली बार आधार के एनरोलमेंट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा किसी बच्चे की उम्र 5 साल से 15 साल के बीच होती है और उसका बायोमेट्रिक अपडेट होता है तो इस पर भी कोई शुल्क नहीं देना होता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading