VIDEO: सीएम योगी से मुलाकात के लिए पुलिस हम पर बार बार दबाव बना रहे थे- कमलेश तिवारी की मां

VIDEO: सीएम योगी से मुलाकात के लिए पुलिस हम पर बार बार दबाव बना रहे थे- कमलेश तिवारी की मां

पुलिसवाले बार-बार दबाव डाल रहे थे और हमें जबरदस्ती लखनऊ लाया गया। मैं संतुष्ट नहीं हूं। अगर इंसाफ नहीं मिला तो हम तलवार उठाएंगे

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ ने रविवार काे उनके परिजनों से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर कमलेश के परिवार के सदस्यों से मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

वहीं इस मामले को लेकर सीएम योगी ने डीजीपी ओपी सिंह का भी तलब किया है। योगी आदित्यनाथ ने कमलेश तिवारी की हत्या की निंदा की और कहा कि ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं और मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने योगी से मिलने के लिए बार बार दबाव बनाया
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, कमलेश की मां कुसुम तिवारी ने देर शाम को कहा कि दबाव के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई। पुलिसवाले बार-बार दबाव डाल रहे थे और हमें जबरदस्ती लखनऊ लाया गया। मैं संतुष्ट नहीं हूं। अगर इंसाफ नहीं मिला तो हम तलवार उठाएंगे।

सीएम ने परिवार को हर संभव मदद देने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले को लेकर योगी ने डीजीपी ओपी सिंह का भी तलब किया है।

यूपी पुलिस ने अपराधियों को पकडने के लिए 10 टीमें गठित की
कमलेश तिवाडी हत्याकांड में पुलिस को सुराग मिले हैं। अपराधी जिस होटल में ठहरे हुए थे वो असली आई से लिया गया है। होटल में एक लावारिश बैग भी मिला है। पुलिस को होटल से खून से सने हुए कपडे मिले है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी 17 अक्टूबर की रात 11 बजकर 8 मिनट पर होटल में आए थे। 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 38 मिनट गए फिर वापस दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर वापस आए। उसके बाद दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर होटल से चले गए। होटल के कमरे से पुलिस एक लावरिस बैग भी मिला है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں