
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है।
#WATCH Delhi: Man who had fired bullets in Shaheen Bagh area being taken away from the spot by police. pic.twitter.com/lenDhRcWGD
— ANI (@ANI) February 1, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी को सरिता विहार पुलिस स्टेशन लेकर गई है जहां उससे पुछताछ की जा रही है। आरोपी से जब उसकी पहचान पूछी गई तो उसने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया।
शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि इस व्यक्ति ने हवाई फायरिंग का सहारा लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
इससे पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाली जा रहे मार्च में गुरुवार दोपहर को भी एक युवक ने गोली चलाई थी। इस घटना में गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया था।
BREAKING!
A man has just been apprehended for firing shots at Shaheen Bagh Protesters. No injury to anyone. Just listen to what he says! What a joke the ruling govt has reduced our country to. #ShaheenBaghProtests #Delhi #ShaheenBagh pic.twitter.com/fgtvQX5Zl2
— Waseem Ahmed ವಸೀಮ್ ಅಹ್ಮದ್ (@Waseem_Ahmed11) February 1, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इस घटना पर डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने अपने बयान में कहा था कि, “युवक ने खुले में पहले पिस्तौल लहराई। उसके बाद गोली चला दी, वीडियो हमारे पास है। युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।”
This post appeared first on The Siasat.com