Video: महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास पर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा,देखिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारत को न्यूज़ीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है,इसके साथ ही भारत का विश्वकप 2019 का सफर समाप्त हो गया है,इस मैच में भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह नाकाम रहा है।

भारतीय टीम को सम्मान जनक स्कोर तक रविंद्र जडेजा और महेन्द्र सिंह धोनी की बदौलत पहुँच पाई है,कयास लगाया जारहा था कि महेंद्र सिंह धोनी इस विश्वकप के बाद सन्यास लेंगे इस बारे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने स्पष्ट कर दिया है।

कप्तान विराट कोहली ने धोनी के सन्यास के कयासों के बीच बुधवार को यहां कहा कि इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें अभी तक कुछ नहीं बताया है। धोनी ने भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार में 72 गेंदों पर 50 रन बनाये तथा कप्तान ने फिर से बीच के ओवरों में इस विकेटकीपर बल्लेबाज की धीमी बल्लेबाजी के लिये उनका बचाव किया।

कोहली से पूछा गया कि क्या धोनी ने उसे भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में कुछ बताया है क्योंकि वेस्टइंडीज दौरे के लिये जल्द ही टीम घोषित की जाएगी, भारतीय कप्तान ने कहा, ”नहीं। उन्होंने अभी तक हमें कुछ नहीं बताया है। धोनी ने जब क्रीज पर कदम रखा तब स्कोर पांच विकेट पर 71 रन था और उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर एक समय टीम की उम्मीदें जगा दी थी।

कोहली ने कहा, ”मेरा मानना है कि धोनी ने एक छोर संभालकर जडेजा को स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी। उन्होंने सही तरीके से बल्लेबाजी की। उन्हें टीम की स्थिति के अनुसार खास भूमिका दी गयी थी और उन्होंने उसी तरह से बल्लेबाजी की। उन्होंने उस परिस्थिति में शतकीय साझेदारी निभायी।

भारतीय कप्तान का मानना है कि बाहर बैठकर आलोचना करना आसान होता है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि धोनी का रन आउट होना टर्निंग प्वाइंट रहा। विलियमसन से पूछा गया कि अगर वह कप्तान होते तो क्या वह धोनी को टीम में बनाये रखते, उन्होंने मजाकिया लहजे में सवाल किया, ”क्या वह अपनी राष्ट्रीयता बदल रहे हैं?

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading