VIDEO: पाकिस्तान में सिख लड़की की जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह पढ़ाई गयी!

VIDEO: पाकिस्तान में सिख लड़की की जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह पढ़ाई गयी!

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख लड़की (19) को अगवाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। मर्जी के खिलाफ उसका निकाह भी करा दिया गया। पीड़िता के परिवार ने प्रधानमंत्री इमरान खान से सहायता करने की गुहार लगाई है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब में सिख लड़की के अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने की घटना चौंकाने वाली है।

इस मामले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से बात की। सीएम अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील की कि वह मामले को अपने पाकिस्तानी समकक्ष के सामने जरूर उठाएं।

परिजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की रात कुछ हथियारबंद लोग घर में घुसकर लड़की को बंधक बनाकर ले गए। इस घटना पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने लड़की के परिजन का वीडियो शेयर किया।

उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान के सिख इमरान खान से सहायता मांग रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील करता हूं कि लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाएं। पाकिस्तान में सिख धर्म पर खतरा मंडरा रहा है।’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading