कश्मीर मसले पर सलमान निजामी ने पाकिस्तानी एक्टर को दिया करारा जवाब!

कश्मीर मसले पर सलमान निजामी ने पाकिस्तानी एक्टर को दिया करारा जवाब!

पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी अक्सर भारत के खिलाफ भड़काऊ ट्वीट कर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों हमजा ने ट्वीट कर खुद को आईएसआई एजेंट बताया था। हाल ही में हमजा ने कश्मीर को लेकर कुछ ऐसा कहा कि कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे डाला।

दरअसल इमरान खान ने बीते दिनों ट्वीट कर कहा था कि शुक्रवार को पूरी पाकिस्तानी कौम दोपहर 12 से 12.30 के बीच सड़कों पर निकले और कश्मीरी अवाम को संदेश दे कि वह भारत के फासीवादी जुल्म के खिलाफ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

हमजा अली अब्बासी ने इमरान खान की इस मुहिम को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘इंशाअल्लाह कश्मीर के लिए एकजुटता दिखाने के लिए डी चौक पर प्रदर्शन करेंगे। आइए हम सभी कश्मीर के लिए अपने मतभेदों को भूल जाएं और यह सुनिश्चित करें कि कश्मीर को सुर्खियों से दूर न होने दें। अल्लाह हम सबकी मदद करे। पाकिस्तान जिंदाबाद, कश्मीर जिंदाबाद।’

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने हमजा के इस ट्वीट पर करारा जवाब देते हुए लिखा, हम कश्मीर से हैं, ‘हमें अहमदियों, शियाओं, बलूचियों और अन्य मुसलमानों की हत्या करने वालों की हमदर्दी की जरूरत नहीं है। यही कारण है कि कोई भी मुस्लिम देश तुम्हारा समर्थन नहीं करता है। पिछले 25 दिनों में, तुम्हारे आतंकवादियों ने हमारे 3 निर्दोष कश्मीरी मुसलमानों को मार डाला है।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading