VIDEO: जावेद अख्तर ने पीएम मोदी को फासीवादी कहा, महेश भट्ट रहे मौजूद!

VIDEO: जावेद अख्तर ने पीएम मोदी को फासीवादी कहा, महेश भट्ट रहे मौजूद!

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अपने गानों के अलावा बेबाकी से अपनी राय और बयान देने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह सोशल मीडिया सहित कई प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी की कई मुद्दों पर आलोचना करते रहते हैं।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इस बार जावेद अख्तर ने पीएम मोदी को फासीवादी कहा दिया है। उन्होंने ये बात अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल के दिए एक इंटरव्यू में कही है। जावेद अख्तर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

दरअसल जावेद अख्तर ने मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के साथ हाल ही में अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनल अल जजीरा को इंटरव्यू दिया। इस दौरान जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासीवादी है?

 

इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘बिल्कुल वो हैं, मेरा मतलब है कि फासीवादी लोगों के सिर पर सींग थोड़े न होते हैं।

 

फासीवाद एक विचार है, एक ऐसा विचार जिसमें लोग अपने आपको किसी समुदाय से बेहतर समझते हैं और अपनी सारी परेशानियों की जड़ उन दूसरे समुदाय के लोगों को मानते हैं। जब आप एक खास समुदाय के लोगों से नफरत करने लगते हैं, आप फासीवादी हो जाते हैं।’

 

वहीं निर्देशक महेश भट्ट से सवाल पूछा गया कि क्या भारत में वाकई इस्लामोफोबिक है जैसा कि दुनिया भर के मुस्लिमों की ओर ऐसा कहा जा रहा है ? उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि इस्लामोफोबिया 9/11 हमलों के बाद काफी तेज हुआ है।

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये फोबिया कहीं ना कहीं निर्मित भी किया गया है क्योंकि ऐसा तो नहीं है कि देश में कोई आम इंसान मुस्लिमों से इतना डरता है। हम सभी लंबे समय से साथ रह रहे हैं।’

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading