
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच झड़प के बाद इस्लामिक हिजाब या बुर्का पहनने वाली छात्राओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, प्रशासन ने छात्राओं से कहा कि बुर्का बाहर उतारकर आइए, तभी कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। दरअसल एसआरके डिग्री कॉलेज में दो छात्राओं के गुटों में विवाद हो गया था और बात मारपीट तक पहुंच गई थी।
इसके बाद कॉलेज के प्रशासन ने कड़े नियम लागू करने का फैसला लिया था। अब नए नियम के अनुसार बुर्का पहनकर आने वाली छात्राओं को भी कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया।
स्टाफ ने छात्राओं से स्पष्ट कह दिया कि बुर्का उतारकर आने के बाद ही आपको कॉलेज में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। छात्राओं से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसा कोई नियम नहीं था।
बुर्का पहनकर कॉलेज आईं छात्राओं को वापस लौटाने के लिए डंडे दिखाकर डराया जा रहा है। छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ था, इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने भारी तादाद में पुलिस फोर्स बुला लिया था। आपको बता दें कि इससे पहले किसी भी कॉलेज में ड्रेस कोड लागू नहीं किया गया था।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source