PMC बैंक घोटाला में नया ख़ुलासा, पूर्व MD ने पहले इस्लाम धर्म अपनाया फिर खरीदे 9 फ्लैट

PMC बैंक घोटाला में नया ख़ुलासा, पूर्व MD ने पहले इस्लाम धर्म अपनाया फिर खरीदे 9 फ्लैट

पीएमसी बैंक घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है.  इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक इस घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व एमडी जॉय थॉमस (जुनैद खान)  के खेल का पता चला है. पूर्व एमडी ने 2012 से कोंडवा और पुणे शहर में 9 फ्लैट और 1 दुकान खरीदी थी. इन संपत्तियों को थॉमस ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर खरीदा था.

रिपोर्ट के मुताबिक जांच थॉमस ने दूसरी शादी अपने असिस्टेंट से की थी. इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था और उनका कथित नाम जुनैद खान है. पुणे में ज्यादातर संपत्तियां जुनैद और पत्नी के बदले हुए नाम के साथ खरीदी गई हैं. थॉमस की पहली पत्नी ने तलाक का केस फाइल किया है, जिसकी सुनवाई अंतिम चरण में है.

वहीँ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मामले की जांच करते हुए पाया कि सभी संपत्तियां 2012 से शुरू होने वाली अवधि के अंदर खरीदी गई थीं. ये ठीक उसी समय हुआ जब एचडीआईएल के आरोपी राकेश और सारंग वधावन ने लोन वापस करना बंद कर दिया था और एक्स्ट्रा अमाउंट उधार लेते रहे.

इन संपत्तियों को खरीदने के लिए आय का स्रोत जो संयुक्त रूप से थॉमस और उनकी दूसरी पत्नी के स्वामित्व में है. फिलहाल इसकी विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है.

 

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں