NRC ने अपने ही देश में लाखों लोगों को विदेशी बना दिया- JDU

NRC ने अपने ही देश में लाखों लोगों को विदेशी बना दिया- JDU

चुनावी रणनीतिकार और जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी यानी एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि एनआरसी ने अपने ही देश में लाखों लोगों को विदेशी बना दिया है।

ज़ी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि रणनीतिक और प्रणालीगत चुनौतियों पर ध्यान दिए बिना राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित जटिल मुद्दों के समाधान के लिए, जब राजनीतिक आसन को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है, तब उसकी कीमत लोगों को चुकानी पड़ती है।

बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों पश्चिम बंगाली की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए चुनाव प्रचार की रणनीति बना रहे हैं।

प्रशांत किशोर से पहले ममता बनर्जी ने भी एनआरसी की अंतिम लिस्ट शनिवार को सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बनर्जी ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया और दावा किया कि इससे बांग्लाभाषी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

ममता ने अपने ट्वीट में लिखा, एनआरसी की असफलता ने उन सभी लोगों को एक्सपोज कर दिया है जो इसका राजनीतिक लाभ उठाना चाहते थे। उन्हें देश को कई सवालों के जवाब देने होंगे।

जब कोई काम देश के व्यापक हित के बजाय किसी खास एजेंडे की पूर्ति के लिए किया जाता है तो उसका अंजाम यही होता है। उन्होंने लिखा, मैं बांग्ला भाषी बहनों और भाइयों को लेकर चिंतित हूं जिन्हें इस पूरी प्रकिया के दौरान मुश्किल का सामना करना पड़ा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں