Mirror Now का फोटोशॉप स्क्रीनग्रैब कश्मीर में पशु हत्या पर पाबंदी के दावे से शेयर

ट्विटर उपयोगकर्ता नबाहा लतीफ, जिन्होंने अपने ट्विटर परिचय में इस्लामाबाद (पाकिस्तान) से होने का दावा किया है, उन्होंने भारतीय समाचार चैनल Mirror Now के एक कथित स्क्रीनशॉट को इस दावे से पोस्ट किया है कि भारत सरकार ने कश्मीर में ईद के मौके पर पशु हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया है। श्रीनगर में ईद की पूर्व संध्या पर कर्फ्यू लगने की खबरों के बाद यह ग्राफिक सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

यूनाइटेड किंगडम के एक अन्य उपयोगकर्ता ने उसी स्क्रीनशॉट को एक अन्य किसी स्क्रीनग्रैब के साथ ट्वीट किया है। इस पोस्ट को अब तक 2,500 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चूका है।

अन्य स्क्रीनग्रैब के मुताबिक, रिपोर्टर का नाम प्रमोद माधव है।

Mirror Now ने बताया इसे फ़र्ज़ी स्क्रीनग्रैब

Mirror Now के संपादक फेय डिसूजा ने सोशल मीडिया पर वायरल उनके न्यूज चैनल के फोटोशॉप्ड स्क्रीनग्रैब को ख़ारिज करने के लिए ट्विटर का उपयोग किया है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि, “यह एक फ़र्ज़ी स्क्रीन है। झूठा। फोटोशॉप्पड “-(अनुवाद)।

उन्होंने स्क्रीन में दिख रही भिन्नताओं को अंकित करते हुए बताया कि, स्क्रीनग्रैब की संरचना और प्रसारण में उपयोग की गई स्क्रीन और फॉण्ट अलग है और साथ में चैनल द्वारा ऐसा कोई भी प्रसारण नहीं किया गया था। इसके अलावा, हमने यह भी पाया कि प्रमोद माधव, जिस रिपोर्टर का नाम दूसरे वायरल स्क्रीनग्रैब में दिखाई दे रहा है, वह केरल में बाढ़ पर रिपोर्टिंग कर रहे है और कश्मीर में मौजूद नहीं है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि वायरल तस्वीर के स्क्रीनग्रैब में अंग्रेजी भाषा के संदेश में व्याकरण की गलतियां है। स्क्रीन में लिखा हुआ है कि “कोई भी अब पशु की हत्या नहीं कर सकता है”,इसमें पशु का एकवचन(एनीमल) नहीं बल्कि बहुवचन(एनिमल्स) आना चाहिए।

एक राजनीतिक कार्यकर्ता और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की महासचिव शेहला राशिद ने ट्विटर पर पहले नकली ग्राफिक पोस्ट किया था लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि ये फोटोशॉप्ड थे।

निष्कर्ष के रूप में, Mirror Now चैनल का एक फोटोशॉप किया हुआ स्क्रीनग्रैब सोशल मीडिया में इस दावे से प्रसारित किया गया कि भारत सरकार ने ईद के मौके पर कश्मीर में पशु हत्या पर पाबंदी लगा दी है।

The post Mirror Now का फोटोशॉप स्क्रीनग्रैब कश्मीर में पशु हत्या पर पाबंदी के दावे से शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading