
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जाने के बाद बवाल मचा हुआ है। उनकी जेएनयू विजिट के बाद उनके पक्ष और विपक्ष में लोग खड़े हो गए हैं।
कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग उनके इस स्टैंड को गलत बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दीपिका पादुकोण को लेकर लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं।
#Breaking | @NCPSpeaks defends @deepikapadukone for visiting JNU. NCP MP @advmajeedmemon attacks Union Minister @smritiirani for criticising Deepika's action & asks her to hold a referendum.
TIMES NOW's Aditi with more details. pic.twitter.com/v7sOFn9dMc
— TIMES NOW (@TimesNow) January 10, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय मंत्री और पहले टीवी एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पादुकोण की विजिट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
. @smritiirani takes down Deepika Padukone for supporting Bharat Tere Tukde Gang pic.twitter.com/XzqTmSjeaN
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) January 10, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
स्मृति ईरानी ने अपनी प्रतिक्रिया में दीपिका पादुकोण पर हमला बोला है। ईरानी ने जेएनयू में ही आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं।’
.@smritiirani hits out at #DeepikaPadukone for JNU visit for ‘standing with people who wanted destruction of India’https://t.co/br9aivDDen pic.twitter.com/7YN95Sxln4
— Hindustan Times (@htTweets) January 10, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
साथ ही उन्होंने कहा, ‘दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वो उन लोगों के साथ खड़ी हैं, जो जवानों के शहीद होने पर खुशी मनाते हैं। वो उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।’
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण के उन लोगों के समर्थन करने से कोई हैरानी नहीं है।
अब इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें स्मृति ईरानी दीपिका को लेकर किए गए सवाल का जवाब दे रही हैं।
कई बीजेपी समर्थकों और नेताओं ने इसे ट्वीट भी किया है। वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि यह लोकतंत्र है और कोई कहीं भी जा सकता है।
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में जेएनयू गई थीं। इसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और बॉलीवुड गलियारों में दीपिका सुर्खियों में हैं।
वहीं कई लोग इसे उनकी फिल्म छपाक से जोड़ रहे हैं, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे रिव्यूज में फिल्म की तारीफ की जा रही है, जबकि कई लोग फिल्म के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK