IPS नुरुल हसन बनकर लड़कियों को मैसेज भेजता था रिक्शे वाला,पकड़े जाने पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के दौर में सोशल साइट्स के जहां हज़ारों फायदे हैं वही इसके नुक़सानात भी बहुत हैं,इस के ज़रिए किसी दूसरे की पहचान का इस्तेमाल किया जाता है,और लम्बे समय तक सामने वाले को धोखा देना बड़ा आसान है।

ऐसी ही घटना दिल्ली के 52 वर्षीय रिक्शाचालक की है लेकिन फेसबुक का वह हीरो रहा है। उसने फेसबुक पर कुछ ऐसा पैंतरा आजमाया कि हाईप्रोफाइल लड़कियां भी उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हैं। सिर्फ 100-200 नहीं फेसबुक पर उसकी तीन हजार से ज्यादा दोस्त सिर्फ महिलाएं हैं।

उसने कुछ ऐसी तरकीब अपना रखी थी कि महिलाएं उसे धीरे-धीरे बिन मांगे अपनी तस्वीरें व वीडियो भेजने लगती थीं। आगे जानिए क्या है पूरा मामला और कौन है ये रिक्शावाला जो मोहब्बत को ही अपनी जिंदगी कहता है…

दिल्ली में रिक्शा चलाने वाला 52 साल का जावेद पुलिस को अपने बारे में कुछ ऐसे बताता है- “मैं प्यार मोहब्बत के लिए ही बना हूं।” अब तक आप सोच रहे होंगे कि आखिर जावेद ऐसा क्या करता था। दरअसल उसने महाराष्ट्र में तैनात बरेली निवासी आईपीएस नूरूल हसन की फर्जी फेसबुक आईडी बना रखी थी। शुरुआत में तो उसके बहुत कम दोस्त थे लेकिन धीरे-धीरे उसके दोस्त बढ़ने लगे जिसमें और अब उसके हजारों दोस्त हैं जिसमें अधिकतर लड़कियां हैं।

दरअसल आरोपी रिक्शावाले का नाम जावेद है। वो दिल्ली में रिक्शा चलाने का काम करता था। जब उसने फेसबुक पर आईडी बनाई तो पहले उसके साथ बहुत कम लोग जुड़े थे। वह पहले भी कई फर्जी आईडी की मदद से लड़कियों को फंसा चुका है। उसने बताया कि आईपीएस नूरूल हसन की पहचान ओढ़ने से उसे बहुत फायदा हुआ।

आईपीएस के नाम से फर्जी आईडी बना कर उसने राजस्थान की नर्स और महिला वकील समेत कई अच्छी प्रोफाइल वाली महिलाओं से दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे ये दोस्ती चैटिंग में बदलती चली गई। इसके बाद लड़कियां बिना मांगे ही उसे अपनी तस्वीरें व वीडियो भेजने लगीं।

जावेद ने कहा कि पहले तो मुझे बहुत मजा आ रहा था पर अब सजा भुगतनी पड़ेगी ये पता नहीं था। इसके साथ ही उसने पुलिस के सामने साफ शब्दों में कहा कि मैं प्यार मोहब्बत के लिए ही बना हूं। साथ ही उसने बताया कि घर में उसका एक और मोबाइल पड़ा हुआ है, जिसमें और भी ज्यादा चीजें भरी हुई हैं।

जावेद की इस हरकत ने असली आईपीएस अफसर नूरूल हसन के लिए मुसीबत खड़ी कर दी जिसकी फेक आईडी उसने बनाई थी। जावेद करीब छह महीने से नूरूल हसन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर हजारों महिलाओं से फेसबुक पर चैट करता था। उन लड़कियों में से एक बरेली की बीकॉम की पढ़ाई कर चुकी युवती भी थी।

बात तब बिगड़ी जब लड़की ने वीडियो कॉलिंग की जिद की। पोल खुलने के डर से जावेद उससे कन्नी काटने लगा। फेसबुक आईडी आईपीएस हसन के नाम की थी, इसलिए युवती ने पुलिस से नूरूल हसन के खिलाफ शिकायत कर दी। वहीं, नूरूल हसन के पिता शमशुल हसन की ओर से भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ बेटे को परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले को लेकर पुलिस सक्रिय हुई और साइबर सेल की मदद ली तो पता चला कि सारा किया-धरा दिल्ली के एक रिक्शे वाले जावेद का है। पंद्रह दिन की मशक्कत के बाद इज्जत नगर पुलिस आरोपी जावेद को दिल्ली से पकड़कर लाई।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com ORIGNAL POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading