महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने SC से मांगीअपनी मां से मिलने की अनुमति

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने SC से मांगीअपनी मां से मिलने की अनुमति

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी मां से मिलने की इजाजत मांगी है. उन्होंने कहा है कि महबूबा मुफ़्ती अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद से हिरासत में हैं और इसके चलते वह अपनी मां से नहीं मिल पा रही हैं.

पीटीआई के मुताबिक महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा ने बुधवार को यह याचिका सुप्रीम में दायर की है. उन्होंने कोर्ट से कहा है कि वह अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं क्योंकि उनकी उनसे एक महीने से मुलाकात नहीं हुई है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक इल्तिजा की याचिका को गुरूवार को सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एसए नजीर की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है.

इल्तिजा की ओर से पेश अधिवक्ता आकर्ष कामरा ने मीडिया से कहा कि याचिका में जिस तरह की राहत मांगी गई है, वह ठीक वैसी ही है जैसी कि माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को शीर्ष अदालत ने उनके बीमार पार्टी सहकर्मी मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मिलने के लिए दी थी.

बीते हफ्ते शीर्ष अदालत ने सीताराम येचुरी को इस शर्त के साथ यूसुफ तारिगामी से मिलने की अनुमति दी थी कि वह सिर्फ तारगामी से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में ही चर्चा करेंगे. येचुरी ने इस यात्रा के बाद एक सीलबंद लिफाफे में मुलाकात से संबंधित जानकारी भी कोर्ट को सौंपी है जिसे अदालत गुरूवार को देखेगी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading