CWC बैठक में मौन रखकर दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि, ‘शांति मार्च’ निकालेगी पार्टी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हुई। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर 23 फरवरी से दिल्ली में हुई हिंसक झड़पों में जान गंवाने वाले सभी लोगों की याद में पार्टी के नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा।


रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “सीडब्ल्यूसी ने उन लोगों की याद में मौन रखा, जिन्होंने दिल्ली हिंसा में अपना जीवन गंवा दिया।” पार्टी सांप्रदायिक सद्भाव को उजागर करते हुए ‘सद्भावना मार्च’ निकालेगी। यह 30 जनवरी मार्ग तक जाएगी जहां महात्मा गांधी शहीद हुए थे। कांग्रेस ने मंगलवार को शांति की अपील की और कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता यहां शांति बनाए रखने में मदद करेगा।


सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे गृह मंत्री हो या फिर गृह मंत्रालय, सरकार का कर्तव्य है कि वह हिंसा को रोके। हिंसा सोमवार से जारी है और अब भी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। यह दिल्ली पुलिस की भारी विफलता को दिखाता है।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia

बता दें की दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में सीएए को लेकर हिंसा भड़की हुई है। सीएए को लेकर हुई हिंसा में अब तक दिल्ली पुलिस के एक हेड कांसटेबल रतन लाल समेत 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसाग्रस्त सभी इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading