BSP को हराने के लिए बीजेपी ने साजिश रचा- मायावती

BSP को हराने के लिए बीजेपी ने साजिश रचा- मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की पराजय पर कहा है कि भाजपा ने बसपा के लोगों का मनोबल गिराने के लिए साजिश की है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर आरोप लगाया, ”उप्र विधानसभा आमचुनाव से पहले बसपा के लोगों का मनोबल गिराने के षडयंत्र के तहत भाजपा ने इस उपचुनाव में पूरी कोशिश की कि सपा को कुछ सीटें मिलें और बसपा को एक भी सीट नहीं मिले। पार्टी के लोग इसे अच्छी तरह समझ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”बसपा कार्यकर्ता इस षडयंत्र को नाकाम करने के लिए जी-जान से जुटेंगे।”

हरियाणा की जनता बीजेपी से दुखी थी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर मायावती ने एक अन्य टवीट में कहा, ”हरियाणा की जनता भी भाजपा सरकार के कुशासन से दुःखी थी और इनसे मुक्ति चाहती थी लेकिन कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए जनता में वोटों के बंटने के भय को खूब प्रचारित किया।”

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں