Aimim पार्टी सेक्युलर पार्टियों के किये संजीवनी बूटी है,जो उन्हें दोबारा ज़िंदा कर देगी : मुफ़्ती ओसामा नदवी

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Aimim की शानादर कामयाबी के पीछे बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी की मेहनत और कार्यकर्ताओं की दीवानगी है,जो रात दिन पार्टी के लिये कुर्बानी दे रहे हैं।

मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा कि बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी भारत के सबसे क़ाबिल नेता है जिनकी काबिलियत को उनके दुश्मन भी तस्लीम करते हैं,अब वो दिन दूर नही जब वँचित समाज पिछड़े लोग ओवैसी को अपना नेता मानकर उनके पीछे चलना शुरू कर देंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से हरियाणा में जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है उससे साबित हो गया है कि इन सब कथित सेक्युलर पार्टियों पर भरोसा करना बेकार है,अगर कभी अखिलेश और मायावती को इस तरह का मौका मिले तो ये भी एक लम्हा के लिये नही चूकेंगे।

एक सवाल का जवाब देते हुए मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा कि ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन भारतीय लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिये और उसको बचाये रखने के लिये पूरे देश में लड़ाई लड़ रही है,इसी कारण राजनीतिक पार्टियाँ आरोप लगाती हैं।

मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा कि भारत में Aimim पार्टी सेक्युलर पार्टियों के लिये संजीवनी बूटी है जो उन्हें दोबारा ज़िंदा कर सकती है,उनकी डूबती हुई नैया को पार करवा सकती है,लेकिन लोग इस बात को समझने के लिये तैयार नही हैं,और नादानी में अपना नुक़सान कर रहे हैं।

मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा जो भी नेता ओवैसी साहब से हाथ मिला लेगा उसकी हैसियत देशभर में बढ़ जाएगी और उसको एक मजबूत जनाधार मिलेगा,कर्नाटक चुनाव में ओवैसी साहब किंग मेकर की भूमिका में रहे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading