हैकर्स ने डिजिटल बिलबोर्ड हैक कर हाइवे पर 20 मिनट चलाया पॉर्न

हैकर्स ने डिजिटल बिलबोर्ड हैक कर हाइवे पर 20 मिनट चलाया पॉर्न

मिशिगन : मिशिगन के ऑबर्न हिल्स में ड्राइवरों को पिछले शनिवार की रात एक आश्चर्य की बात मिली जब एक इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड ने पोर्न खेलना शुरू कर दिया। जी हां, यह मामला अमेरिका के मिशिगन का है, जहां हैकर्स ने एक हाइवे पर लगे डिजिटल बिलबोर्ड (होर्डिंग) को हैक कर उसपर 20 मिनट तक पॉर्न विडियो चला दिया। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने कुछ दिन पहले बिलबोर्ड के कंट्रोल रूम को हैक कर लिया था ताकि वे ड्राइवर्स का ध्यान भटकाने के लिए पॉर्न क्लिप प्ले कर सकें।

कंप्यूटर्स को हैक कर पॉर्न विडियो को बिलबोर्ड पर प्ले किया

यह घटना अमेरिका के मिशिगन की है। यहां के ऑबर्न हिल्स इलाके के हाइवे पर लगे बिलबोर्ड को इन हैकर्स ने अपना निशाना बनाया। वहां की पुलिस ने बताया हैकर्स किसी तरह उस बिल्डिंग में घुस गए जहां से बिलबोर्ड पर प्ले होने वाले कॉन्टेंट को कंट्रोल किया जाता है। इन हैकर्स ने बड़ी चालाकी से वहां के कंप्यूटर्स को हैक कर पॉर्न विडियो को बिलबोर्ड पर प्ले किया।

20 मिनट तक चली पॉर्न क्लिप

यह विडियो रात 12 बजे से एक करीब घंटे पहले प्ले किया गया था। 20 मिनट तक इस पॉर्न क्लिप के चलने के बाद बिलबोर्ड ऑपरेट करने वाली कंपनी ट्रिपल कम्यूनिकेशन्स ने इसे हटाया। इस दौरान उस हाइवे से गुजर रहे ड्राइवर्स ने इस पॉर्न क्लिप को देखा और इस घटना को ट्विटर पर शेयर किया। लोगों को बिलबोर्ड पर ऐसी क्लिप को प्ले होते देख जहां हंसी आ रही थी, वहीं वे इससे काफी चौंक भी गए थे। हालांकि, इसमें राहत की बात यह रही कि पॉर्न क्लिप देखने के दौरान किसी गाड़ी का ऐक्सिडेंट नहीं हुआ।

हैकर पुलिस की पकड़ से बाहर

बिलबोर्ड को हैक करने वाले हैकर्स अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने पर इन हैकर्स को 90 दिन की जेल के साथ पॉर्नोग्रफी प्रमोट करने के लिए 500 डॉलर का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इसके साथ ही उन पर बिलबोर्ड मालिक के ऑफिस में बिना इजाजत घुसने का भी मुकदमा चलाया जाएगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading