सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या के मुसलमानों ने करी सुरक्षा बढ़ाने की माँग,जानिए

नई दिल्ली: आयोध्या की विवादित भूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है,जिसको लेकर पूरे देश में प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी चुनोती है,पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से हर प्रकार से सुरक्षा व्यवस्था के इन्तेजामत कर रही है।

बाबरी मस्जिद फैसले से पहले “चिंतित” मुस्लिम समुदाय ने अयोध्या में ज़िला प्रशासन से उनकी घनी आबादी वाले इलाकों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है।

जमीयत उलेमा हिंद की अयोध्या विंग के जनरल सेक्रेटरी हाफिज इरफान ने कहा, ‘हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है और हमें उम्मीद है कि इलाके में शांति और सद्भाव को कायम रखा जाएगा। क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती से समुदाय के लोग ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।’

फैजाबाद के एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा, ‘मुस्लिम बहुल आबादी वाले क्षेत्रों में पहले से ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सिविल पुलिस के साथ सीआरपीएफ भी मुस्लिम बहुल क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।’ फैजाबाद के डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि हमने मुस्लिम समुदाय को भरोसा दिया है कि अयोध्या में शांति किसी तरह से भंग नहीं होगी।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंत्री ऐसा कोई बयान न दें जिससे किसी तरह का विवाद पैदा हो। इसके अलावा आरएसएस ने संघ के कार्यकर्ताओं को खास तौर पर ताकीद की गई है कि वह फैसले को लेकर कोई बयान न दें।

अयोध्या फैसले से पहले बीजेपी की भी अगले सप्ताह में कई दौर की मीटिंग हो सकती है। संभावित फैसले को लेकर पार्टी का क्या स्टैंड होगा, इसको लेकर मीटिंग में रणनीति तय की जाएगी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading