सीरिया ने कहा- ‘हम तुर्की को जवाब देंगे’

सीरिया ने कहा- ‘हम तुर्की को जवाब देंगे’

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी अलअख़बारिया की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके पूर्वोत्तरी सीरिया में तुर्की के सैन्य हस्तक्षेप की निंदा की है।

सीरिया ने तुर्की के हमलों का भरपूर जवाब देने की घोषणा की है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी अलअख़बारिया की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके पूर्वोत्तरी सीरिया में तुर्की के सैन्य हस्तक्षेप की निंदा की है।

सीरिया के विदेशमंत्रालय के बयान में अमरीका का अनुसरण करने वाले कुछ कुर्द गुटों को वर्तमान स्थिति का ज़िम्मेदार क़रार दिया गया है। बयान में कहा गया है कि तुर्की ने अपने इस हमले से सीरिया संकट के हल की राजनैतिक प्रक्रिया को भी निशाना बनाया है।

https://twitter.com/CNN/status/1182814575189778432?s=19

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, सीरिया के विदेशमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि सीरिया की धरती पर तुर्की का हमला, सुरक्षा परिषद के उन प्रस्तावों के विरुद्ध है जिनमें सीरिया की संप्रभुता और अखंडता के सम्मान पर बल दिया गया है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के बीच टेलीफ़ोनी वार्ता के बाद वाइट हाऊस ने एक बयान में कहा कि उत्तरी सीरिया में कुर्द नियंत्रण वाले क्षेत्रों में तुर्की की ओर से सैन्य आप्रेशन शुरु किए जाने के फ़ैसले के दृष्टिगत, इन क्षेत्रों से अमरीकी सैनिक निकल जाएंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں