सीरिया ज़ंग को लेकर रुस ने दिया बड़ा बयान, सऊदी अरब और अमेरिका को झटका!

सीरिया ज़ंग को लेकर रुस ने दिया बड़ा बयान, सऊदी अरब और अमेरिका को झटका!

रूस के विदेश मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके विचार में सीरिया में युद्ध समाप्त हो चुका है और अब इस देश के और क्षेत्र के संकट को समाप्त होना चाहिए।

सेर्गेई लावरोफ़ ने ट्रड समाचारपत्र से बात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से सीरिया में लड़ाई ख़त्म हो चुकी है और अब ज़रूरी है कि इस देश के और इसी के साथ पूरे मध्यपूर्व के क्षेत्र के संकट को दीर्घकालीन और टिकाऊ समाधानों के माध्यम से समाप्त किया जाए।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि सीरिया के हालात अब धीरे धीरे सामान्य व शांत होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इदलिब और पूर्वी फ़ुरात जैसे तनाव के कुछ केंद्र सीरिया में अब भी बाक़ी हैं जो सीरियाई सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं।

रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सीरिया में सबसे अहम लक्ष्य असैनिकों के लिए मानवीय सहायताओं की आपूर्ति और देश में टिकाऊ स्थिरता के उद्देश्य से संकट को समाप्त करने के लिए राजनैतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

सेर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि सीरिया सरकार के विरोधी भी देश से संकट ख़त्म करने के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने इदलिब के क्षेत्र में अब भी सक्रिय आतंकियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सरकार की कोशिशों के प्रति समर्थन के लिए उठाए गए अपने क़दमों के बारे में इस्राईल को सूचित कर दिया है और तेल अवीव से कहा है कि सीरिया की अखंडता व संप्रुता का सम्मान केवल मौखिक रूप से नहीं बल्कि व्यवहारिक रूप में भी किया जाना चाहिए।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں